
Noida: हाइड पार्क सोसायटी में जमकर चले लात-घूंसे, कई लोगों को आई गंभीर चोट, देखें Video
AajTak
Noida Sector-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में एक बार फिर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) चुनाव को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. सोसाइटी के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुराने एओए टीम के लोगों ने रहवासियों के साथ मारपीट की है. फिलहाल थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवा दिया है.
नोएडा की रेसिडेंशियल सोसाइटीज में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में एक बार फिर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) चुनाव को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. सोसाइटी के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुराने एओए टीम के लोगों ने रहवासियों के साथ मारपीट की है. फिलहाल थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवा दिया है.
जनाकरी के मुताबिक, पुराने एओए टीम में सेक्रेटरी रहे पुष्पेंद्र कुछ अन्य लोगों के साथ किसी बात को लेकर सोसाइटी के एक रहवासी तरुण भारद्वाज के घर पहुंचे और मारपीट गाली-गलौज शुरू कर दी. दूसरे लोग बीच बचाव में उतरे, जिसके बाद उनके साथ भी मारपीट की गई. इस लड़ाई में एक रहवासी अमित को गंभीर चोट आई है.
सोसाइटी निवासियों की मानें तो पिछले दिनों पुरानी एओए की टीम ने बिना चुनाव को खुद को जीता हुआ घोषित कर एओए गठित कर दी थी. इसे लेकर सोसायटी के लोगों ने जमकर बवाल किया और दोबारा एओए का चुनाव कर नए टीम का गठन किया था. उसी का बदला लेने के लिए पुरानी एओए की टीम के लोग लगातार रेसीडेंस को परेशान कर रहे हैं.
बता दें कि इससे पहले भी हाइड पार्क सोसाइटी में 4-5 बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. हाल ही में पिछले महीने जब एओए की नई टीम के गठन के बाद सोसाइटी में आमसभा का आयोजन किया गया था, उस दौरान पुराने और नए एओए की टीम के सदस्यों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें जमकर लाठी डंडे भी चले थे.
इस बार फिर सोसाइटी में इसी तरह का बवाल हुआ है. आज हुई मारपीट के बाद सोसाइटी के लोग सड़क पर आ गए थे. फिलहाल थाना सेक्टर 113 पुलिस सोसाइटी में पहुंच रहवासियों को पूरे मामले को लेकर बातचीत की. लोगों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. वहीं, चोटिल रेसीडेंस को मेडिकल के पुलिस ने भेज दिया है और आगे के कार्रवाई में जुट गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











