
Noida: पुलिस को रवि कुमार ठक्कर की तलाश, चीन के लिए कर रहा था जासूसी
AajTak
दो चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद अब नोएडा पुलिस को रवि कुमार ठक्कर नाम के जासूस की भी तलाश है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि रवि कुमार ठक्कर नोएडा और दिल्ली एनसीआर में रहकर चीन के लिए जासूसी का काम कर रहा था. नोएडा पुलिस ने रवि कुमार की दो BMW कार, एक महिंद्रा थार को अपने कब्जे में ले लिया है.
चाइनीज स्पाई नेटवर्क में कई चौंकाने वाल खुलासे हो रहे हैं. दो चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद अब नोएडा पुलिस को रवि कुमार ठक्कर नाम के जासूस की भी तलाश है. आरोप है कि यह शख्स ग्रेटर नोएडा और दिल्ली एनसीआर में रहकर चीन के लिए जासूसी का काम कर रहा था और कई अहम जानकारियां उन तक पहुंचा रहा था. यूपी की पुलिस इंटेलिजेंस, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट और भारतीय एजेंसियों को भी इस बात की सूचना दे दी गई है. साथ ही रवि कुमार ठक्कर की जानकारी देने के लिए पुलिस ने एक नंबर भी जारी किया है.
नोएडा पुलिस का कहना है कि जल्द ही रवि कुमार ठक्कर के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा. पुलिस और एजेंसियों को शक है कि रवि ठक्कर भारत से फरार हो चुका है. हाल ही में हुई दो चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद रवि कुमार का नाम सामने आया था. जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि रवि की मां चीन की निवासी है और उसके पिता गुजरात के रहने वाले हैं. जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि रवि कुमार ठक्कर का संपर्क चीन में ही सू फाई से हुआ था इसके बाद सू फाई और रवि कुमार में दोस्ती हो गई थी. हाल ही में सू फाई को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया है.
जांच में यह भी पता चला है कि रवि कुमार सू फाई की सभी कंपनियों में निदेशक बनाया गया था यह सभी कंपनियां फर्जी पाई गई हैं, इन कंपनियों के माध्यम से 25 करोड़ के ट्रांजैक्शन की बात भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि ठिकानों से 8 फर्जी कंपनी के डॉक्यूमेंट्स मिले हैं, साथ ही 40 करोड़ रुपये के कैंसल्ड चेक भी बरामद हुए हैं.
नोएडा पुलिस ने रवि कुमार की दो BMW कार, एक महिंद्रा थार को अपने कब्जे में ले लिया है रवि कुमार नोएडा के सेक्टर 143 में रह रहा था. हाल ही में जासूसी के शक में पकड़े गए दोनों चीनी नागरिक लु लैंग और यू हेलंग के दोस्त सु फाई को बीटा-2 थाना पुलिस ने नगालैंड के कोहिमा निवासी महिला मित्र पेटेख रेनुओ के साथ गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया है. सु फाई चीन के झांग-गुआंग जिले का रहने वाला है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.






