
Noida: क्रेटा कार-20 लाख लेकर ATM चोरों को छोड़ा, इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल बर्खास्त
AajTak
ATM loot: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस से पूछताछ में गैंग ने इस बात का खुलासा किया था. पुलिस कमिश्नर ने जानकारी मिलते ही जांच बैठा दी थी. जांच में दोषी पाए जाने पर इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को बर्खास्त किया गया है.
नोएडा क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल को पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया. एटीएम चोरों की गैंग से कार और 20 लाख रुपए लेने के मामले में पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है. गाजियाबाद पुलिस की पूछताछ में गैंग मेंबर्स ने नोएडा पुलिस के लेन-देन का खुलासा किया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











