
'No Hindi- English, only Kannada', भाषावाद से तंग आकर छोड़ी बेंगलुरु की नौकरी, महिला ने सुनाया किस्सा
AajTak
बेंगलुरु में काम कर रही एक उत्तर भारतीय महिला ने भाषाई भेदभाव का सामने करने के चलते नौकरी छोड़कर गुरुग्राम लौटने की बात कही है. उन्होंने ट्वीट की एक सीरीज में अपने साथ आई परेशानियों के बारे में बताया है.
बेंगलुरु में उत्तर भारतीय होने पर भेदभाव का सामना कर रही एक महिला ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात कही और बहस छेड़ दी. एक्स पर पोस्ट की एक सीरीज में @shaaninani नाम की महिला यूजर ने लगभग 1.5 साल बेंगलुरु में रहते हुए आई मुश्किलों के बारे में लिखा है. उन्होंने कहा, 'मैं बेंगलुरु में डेढ़ साल से काम कर रही थी. पंजाब में शादी हुई, मैंने पूरे एक साल तक चूड़ा पहना क्योंकि यह मेरे यहां परंपरा का हिस्सा है. लेकिन यहां लोगों ने इससे बस मेरा उत्तर भारतीय होना पहचाना.'
'ऑटो में ट्रैवल करना भी हैरासमेंट था'
यह बताते हुए कि स्थानीय लोगों के साथ उनका अनुभव कितना खराब था, महिला ने लिखा, 'फ्लैट से ऑफिस और ऑफिस से वापस जाने के लिए ऑटो में ट्रैवल करना भी हैरासमेंट था. ऑटो वाले ये तक पूछने की हिम्मत कर लेते थे कि मैं उत्तर भारत से हूं तो यहां क्या कर रही हूं. क्या मैं कन्नड़ सीख रही हूं या नहीं , मुझे यहां के मौसम के अलावा क्या पसंद है? मुझसे अधिक किराया लिया जाता था. जब मैं हिन्दी/इंग्लिश में बात करती थी तो लोग एक शब्द भी न समझने का नाटक करते थे.'
'No Hindi, no English, only Kannada'
केवल ऑटो-रिक्शा वाले ही नहीं, बल्कि महिला ने यह भी दावा किया कि उसे BESCOM (बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड) के कस्टमर केयर से बात करने में भी मुश्किल हुई.उन्होंने कहा, 'एक बार जब मैंने बिजली कटौती के बारे में शिकायत करने के लिए BESCOM को फोन किया, तो उस व्यक्ति ने 'No Hindi, no English, only Kannada' कहकर कॉल काट दी. वे केवल कन्नड़ भाषियों की समस्याओं को सुनना चाहते हैं.'
'नौकरी छोड़कर एनर्जी में भारी बदलाव महसूस हुआ'

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








