NIT स्टूडेंट को मिली 2 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप, विदेश से करेंगे पीएचडी
AajTak
NIT हमीरपुर में यह अब तक छात्रों को दी जाने वाली सबसे सर्वोच्च स्कॉलरशिप है. एनआईटी संस्थान प्रबंधन ने भी खुशी जताई और छात्र को बधाई दी. भौतिकी व फोटोनिक्स विभाग प्रमुख डा कुलदीप शर्मा ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि एनआईटी के छात्र दीपक को इतने बड़ी छात्रवृति मिली है.
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), हमीरपुर के भौतिकी एवं फोटोनिक्स साइंस डिपार्टमेंट के एक छात्र दीपक भारद्वाज ने इतिहास रच दिया है. उन्हें विदेश में पीएचडी करने के लिए 2 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है. दीपक को ब्रिस्टल विश्वविद्यालय (University of Bristol) से क्वांटम इंजीनियरिंग सीडीटी अंतराष्ट्रीय छात्रवृति से सम्मानित किया गया है.
प्रोफेसर जॉर्ज बैरेटो की देखरेख में क्वांटम इंजीनियरिंग में शोध के लिए दीपक को हर साल दो करोड़ से अधिक की स्कॉलरशिप मिलेगी. वहीं एनआईटी प्रबंधन हमीरपुर ने भी दीपक भारद्वाज को अब तक की सबसे ज्यादा स्कॉलरशिप मिलने पर बधाई दी है. छात्र दीपक भारद्वाज ब्रिस्टल विश्वविद्यालय से अल्ट्रा कोल्ड अल्कली परमाणु के साथ शेकन लैटिस इंटरफेरोमीटर अध्ययन करेंगे.
विदेश में पीएचडी के लिए दो करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिलने पर जहां दीपक भारद्वाज ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने इसका श्रेय एनआईटी के प्रोफेसर्स को दिया है. दीपक ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर के प्रोफेसर्स का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिनकी बदौलत करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप मिल पाई है.
NIT हमीरपुर में यह अब तक छात्रों को दी जाने वाली सबसे सर्वोच्च स्कॉलरशिप है. एनआईटी संस्थान प्रबंधन ने भी खुशी जताई और छात्र को बधाई दी. भौतिकी व फोटोनिक्स विभाग प्रमुख डा कुलदीप शर्मा ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि एनआईटी के छात्र दीपक को इतने बड़ी छात्रवृति मिली है. उन्होंने कहा कि विदेश में जार्ज बैरेटो की देखरेख में काम करेगा और रिसर्च के क्षेत्र में काम करेगा.
वहीं संस्थान के निदेशक प्रो एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि दीपक को ब्रिस्टल विश्वविद्यालय में पीएचएडी करने का मौका मिला है और उम्मीद है कि वे बढ़िया काम करेंगे जिससे एनआईटी हमीरपुर का नाम भी रोशन होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







