
Nikki Tamboli ने किया Malaika Arora को कॉपी, ट्रोल्स बोले- इतनी टेढ़ी क्यों हो रही है?
AajTak
हाल ही में निक्की तंबोली को मुंबई में एक जिम के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान निक्की तंबोली ने पाउडर पर्पल कलर की जेगिंग्स और क्रॉप टॉप पहना था. पैपराजी अकाउंट से निक्की तंबोली का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह कैमरे में पोज देती नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' से लाइमलाइट में आईं. दर्शकों का इनका सीधा जवाब देने वाला बर्ताव काफी पसंद आया था. शो के खत्म होने के बाद निक्की तंबोली को कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा बनते देखा गया. इसके अलावा निक्की तंबोली ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी हिस्सा लिया था. निक्की को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस काफी इंटेंस वर्कआउट कर खुद को फिट रखना प्रिफर करती हैं. आजकल इनपर योग का भूत सवार है. इसके अलावा जिम में भी निक्की पसीना बहाती नजर आती हैं.
निक्की हुईं ट्रोल हाल ही में निक्की तंबोली को मुंबई में एक जिम के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान निक्की तंबोली ने पाउडर पर्पल कलर की जेगिंग्स और क्रॉप टॉप पहना था. पैपराजी अकाउंट से निक्की तंबोली का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह कैमरे में पोज देती नजर आ रही हैं. निक्की टोन्ड फिगर और साइड कर्व्ज को फ्लॉन्ट करती भी दिखाई दे रही हैं.
जैसे ही इंटरनेट पर निक्की तंबोली का यह वीडियो वायरल हुआ, वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. कई लोगों का कहना रहा कि निक्की तंबोली, पोज के मामले में मलाइका अरोड़ा को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं. एक ट्रोल ने कॉमेंट कर लिखा, "इनकी आइडल मलाइका अरोड़ा है. तभी तो उनकी तरह पोज दे रही है." एक और ट्रोल ने लिखा, "इतनी टेढ़ी क्यों हो रही है यह."
बाथरोब में Nikki Tamboli ने शेयर की बेडरूम फोटोज, बेड पर दिए किलर पोज
कुछ समय पहले खबर आई थी कि निक्की तंबोली जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं. फिल्म में निक्की के साथ एक ऐसे एक्टर नजर आएंगे, जो हर किरदार में अपनी इंप्रेसिव एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है और निक्की अपने हर सीन के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. निक्की शूटिंग के साथ रिहर्सल भी कर रही हैं और अपने अवतार में वह बेहद स्टनिंग लग रही हैं. हालांकि, निक्की की तरफ से अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










