
NIA ने तहव्वुर राणा से लिए वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल, तिहाड़ शिफ्ट होने से पहले जुटाए गए अहम सबूत
AajTak
तहव्वुर राणा 10 मई तक एनआईए की हिरासत में हैं. इसके बाद उनकी हिरासत बढ़ना मुश्किल हो सकता है. इसलिए, जांच एजेंसी को इस अवधि में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर लेनी होंगी.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के वॉयस सैंपल और हैंडराइटिंग सैंपल एनआईए मुख्यालय में लिए. दोनों सैंपल एक ही दिन में एकत्र किए गए.
गुरुवार, 30 अप्रैल को एनआईए कोर्ट ने तहव्वुर राणा के वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल लेने की अनुमति दी थी. राणा के वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है.
तयह भी पढ़ें: 'तहव्वुर राणा से मिल सकती है लश्कर की आतंकी योजनाओं की जानकारी', NIA का दावा
हालांकि, एनआईए ने अदालत में दलील दी कि राणा की पुरानी फोन कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर उनकी आवाज को वैज्ञानिक रूप से सत्यापित करना आवश्यक है. अदालत ने इस दलील को स्वीकार करते हुए सैंपल लेने की अनुमति दे दी.
तहव्वुर राणा 10 मई तक एनआईए की हिरासत में हैं. इसके बाद उनकी हिरासत बढ़ना मुश्किल हो सकता है. इसलिए, जांच एजेंसी को इस अवधि में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर लेनी होंगी. 10 मई को राणा को तिहाड़ जेल की उच्च सुरक्षा वाली सेल में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












