
NEXON EV में लगी आग की घटना पर आया कंपनी का बयान! हर इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले को जरूर पढ़ना चाहिए
AajTak
Tata Nexon EV Fire: हाल ही में पुणे में एक नेक्सॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी में आग लगने की घटना सामने आई थी. अब टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी में आग लगने की इस घटना के संबंध में एक बयान जारी करते हुए आग लगने के कारणों को स्पष्ट किया है.
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड के बीच आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. बैटरी टेंप्रेचर... शॉर्ट सर्किट... और ऐसे बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लग रही है. स्कूटर्स के बाद अब ये आग चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों तक पहुंच चुकी है, और इसमें सबसे ज्यादा घटनाएं देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली Tata Nexon EV के साथ हुई हैं. हाल ही में पुणे में एक और नेक्सॉन ईवी में आग लगने की घटना हुई है, अब इस मामले में टाटा मोटर्स का आधिकारिक बयान आया है, जिसके बारे में हर नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदार और मालिक को जरूर जानना चाहिएं.
क्या था मामला:
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 16 अप्रैल को पुणे में एक Nexon EV में अचानक आग लग गई और कार में बैठे लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई. इंस्टाग्राम पर इस घटना का एक वीडियो भी अपलोड किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नेक्सॉन ईवी का बोनट खुला हुआ है और मौके पर मौजूद लोग आग बुझा रहे हैं. बताया जा रहा है कि, ये घटना पुणे में रिलायंस मार्ट, कटराज चौक के सामने की है. सरकारी वाहन पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार जिस वाहन में आग लगी है वो Nexon EV XZ+ मॉडल है और ये वाहन पुणे में रजिस्टर्ड है, जिसे पिछले साल जुलाई महीने में ही खरीदा गया था.
घटना पर क्या कहती है कंपनी:
टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी में आग लगने की इस घटना के बाद अब कंपनी ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि, तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम ने नेक्सॉन ईवी में आग लगने की घटना की जांच की है, जिसमें पाया गया कि यह 16 अप्रैल, 2023 को पुणे, कटराज में हुई इस आगजनी में सभी सवार सुरक्षित हैं. कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि, "जांच में पाया गया है कि, हाल ही में इस वाहन की मरम्मत हुई थी, जिसमें बाएं हेडलैंप को एक अनधिकृत वर्कशॉप में रिप्लसे (बदला) किया गया था. अनाधिकृत वर्कशॉप में फिटमेंट और रिपेयर की प्रक्रिया में कमियों के चलते हेडलैंप एरिया में इलेक्ट्रिकल मॉलफंक्शन के चलते आग लगी है.
कंपनी ने आगे कहा है कि, हम आवश्यक सभी सहायता प्रदान करने के लिए ग्राहक के साथ लगातार जुड़े हैं. सभी ग्राहकों से हमारी अपील है कि - पारंपरिक पेट्रोल-डीजल (ICE) कारों और इलेक्ट्रिक व्हीकल दोनों सेग्मेंट में ऑटोमोटिव बाजार लगातार नई तकनीकों और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों के साथ विकसित हो रहा है, जिसके लिए प्रशिक्षित और कुशल कारिगरी की आवश्यकता होती है. अपने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए, हम अपने ग्राहकों से आग्रह करते हैं कि वे अपने वाहनों में ऑन-स्पेक कंपोनेंट्स, एक्सेसरीज़, स्पेयर पार्ट्स अधिकृत टाटा मोटर्स वर्कशॉप में लगवाएं, ताकि ऐसी किसी भी घटना से बचा जा सके.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











