
NewsWrap: पढ़ें शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें
AajTak
कोरोना वायरस की महामारी के दौरान लॉकडाउन उल्लंघन के केस यूपी सरकार वापस लेगी. लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक पास हो गया है. वहीं, ट्रैक्टर रैली के दौरान बुराड़ी में पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपी तीन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
कोरोना वायरस की महामारी के दौरान लॉकडाउन उल्लंघन के केस यूपी सरकार वापस लेगी. लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक पास हो गया है. वहीं, ट्रैक्टर रैली के दौरान बुराड़ी में पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपी तीन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 6 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं. 1- योगी सरकार का बड़ा फैसला, आम लोगों पर दर्ज लॉकडाउन उल्लंघन के केस होंगे वापस
ईरान युद्ध के कारण उभरते ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है. सरकार ने जनता से अपील की है कि वे खुले कंटेनरों में तेल न लें और पेट्रोल पंप की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें. यह निर्देश ईंधन संकट के समय आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है. सरकार इस बात पर जोर देती है कि कोई आवश्यकता से अधिक तेल स्टॉक न करें ताकि बाजार में तेल की उपलब्धता बनी रहे और आम जनता को परेशानी न हो.

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर बने कुछ चैनलों पर 25 हजार रुपये में परीक्षा का पेपर देने का दावा किया जा रहा था. भर्ती बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस मामले में दूसरी FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन टेलीग्राम चैनलों के संचालकों की पहचान में जुटी है.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ईंट-भट्ठा मालिक और उसके सहयोगी ने युवक का अपहरण कर उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से पीटा. जख्मों में मिर्च पाउडर तक डाल दिया. दरअसल, आरोपी युवक के भाई को तलाश रहे थे, जिसने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे.










