
Newswrap: पढ़ें मंगलवार शाम की 5 बड़ी खबरें
AajTak
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज मंगलवार को केरल के कन्नूर जिले में आतंकी संगठन संबंध रखने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. अफगानिस्तान में बंद 2300 खूंखार आतंकियों को रिहा कर दिया है. पढ़ें मंगलवार शाम की 5 बड़ी खबरें.
तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता हासिल करते ही जेल में बंद 2300 खूंखार आतंकियों को रिहा कर दिया है. इसमें टीटीपी के डिप्टी चीफ फकीर मोहम्मद का नाम भी शामिल है. वहीं जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की आतंकियों ने हत्या कर दी है. तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान से जुड़े एक शख्स ने लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को ध्वस्त कर दिया है. पढ़ें मंगलवार शाम की 5 बड़ी खबरें.
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









