
Newsroom: पक्ष-विपक्ष में उठ रहे थे विरोध के स्वर, लैटरल एंट्री पर सरकार ने पलटा फैसला
AajTak
केंद्र सरकार ने लैटरल एंट्री के विज्ञापन पर रोक लगा दी है. कार्मिक विभाग ने UPSC के चेयरमैन को पत्र लिखकर PM के निर्देश पर यह कदम उठाया है. विपक्ष ने इस कदम का विरोध किया था. NDA के कई घटक दलों ने भी लैटरल एंट्री के खिलाफ आवाज उठाई थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











