
New Year 2022 Predictions: 2022 की शुरुआत में बन रहा कालसर्प योग, ज्योतिषाचार्य ने की बड़े संकट की भविष्यवाणी
AajTak
New Year 2022 Horoscope: नया साल 2022 जल्द ही आने वाला है. हर कोई चाहता है कि पिछले साल के बुरे अनुभवों को भूलकर आगे बढ़ा जाए. नव वर्ष में सब कुछ अच्छा हो. हालांकि, ज्योतिष के अनुसार आने वाला समय अच्छा रहेगा या परेशानियों से घिरे रहेंगे, ये सब ग्रहों की दशा तय करती है. अब बात करें 2022 की तो इस साल की शुरुआत में ही कालसर्प योग बन रहा है, इसकी वजह से आने वाले समय में भारी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं.
New Year 2022 predictions: नए साल 2022 का उदय कन्या लग्न और वृश्चिक राशि में हो रहा है. साल के प्रारंभ में लग्न की स्थिति हस्त नक्षत्र के पहले चरण में और चंद्रमा ज्येष्ठ नक्षत्र के पहले चरण में रहेगा. ग्रहों की इस स्थिति के अनुसार, आने वाला साल कामगारों और बौद्धिक लोगों के लिए विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य कमलनंद लाल ने बताया कि इस साल भाग्य के भरोसे बैठने वालों को निराशा हाथ लगेगी. वहीं, इस साल की शुरुआत में ही कालसर्प योग बन रहा है, जिसकी वजह से किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है. आइये बताते हैं कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है...

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








