
New Income Tax Bill: टैक्सपेयर्स पर क्या होगा असर, कब संसद में होगा पेश... न्यू टैक्स बिल पर आया बड़ा अपडेट
AajTak
New Income Tax Bill 2025: सरकार नए इनकम टैक्स बिल को कल से शुरू होने वाले सप्ताह में संसद में पेश कर सकती है. इसे बीते शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी भी मिल चुकी है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पहली फरवरी को पेश किए गए बजट 2025 (Budget 2025) ने नए इनकम टैक्स बिल (New Income Tax Bill) को लाने का ऐलान किया था और अब इसे लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. बीते शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस नये आयकर विधेयक 2025 को मंजूरी मिल चुकी है और वित्त मंत्री ने शनिवार को ऐलान किया कि ये नया बिल चालू सत्र में ही अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा. आइए जानते हैं कि इससे आम करदाताओं पर क्या असर पड़ने वाला है?
चालू बजट सत्र में ही होगा पेश सबसे पहले बात कर लेते हैं कि New Tax Bill को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आखिर क्या कहा? तो बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद इसे मौजूदा बजट सत्र में ही संसद में पेश किया जाएगा, जिसके बाद संसदीय समिति इसकी समीक्षा करेगी. बता दें कि संसद में चालू बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होने वाला है. शनिवार को वित्त मंत्री ने रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ बैठक के बाद नए टैक्स बिल को लेकर ये अपडेट दिया है.
63 साल बाद न्यू टैक्स बिल गौरतलब है कि देश में नया इनकम टैक्स अधिनियम 63 साल के बाद लागू होगा और New Income Tax Bill मौजूदा इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की जगह लेगा, जो 1 अप्रैल 1962 से ही प्रभावी है. टैक्स बिल की समीक्षा का उद्देश्य इनकम टैक्स से जुड़े कानूनों को सरल बनाना है, ताकि आम टैक्सपेयर्स के लिए ये ज्यादा संक्षिप्त और समझने में आसान हो. मतलब साफ है कि इनकम टैक्स में अपनी लायबलिटी समझने के लिए किसी टैक्सपेयर को सीए या अन्य किसी वकील के पास न दौड़ना पड़े और वो इसे आसानी से समझकर अपनी आमदनी के मुताबिक टैक्स कैलकुलेशन कर सके.
नए टैक्स बिल में क्या-क्या बदलेगा? अब नये आयकर कानून को बजट सत्र के दौरान संसद में पेश किए जाने का रास्ता साफ हो गया है और कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसे सोमवार को पेश किया जा सकता है. अगर बात करें, न्यू टैक्स बिल से क्या-क्या बदलेगा? तो बता दें कि सरकार का मकसद आम टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स कानून (Tax Act) को समझने योग्य बनाना है और इससे जुड़ी जटिलताओं को खत्म करना है.
नए आयकर कानून में क्या बदलाव संभव?
टैक्सपेयर्स को CA के पास नहीं जाना होगा! क्लियरटैक्स की टैक्स एक्सपर्ट शेफाली मुंदड़ा की मानें तो नए आयकर विधेयक 2025 में मौजूदा इनकम टैक्स कानून की तुलना में कम प्रावधान होंगे या कहें को इसके लगभग आधे प्रावधान ही होंगे, जिसके चलते टैक्सपेयर्स के लिए इसे पढ़ना और समझना आसान हो जाएगा और इसके अनुपालन में भी आसानी होगी.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







