
Netflix में अब खुद से डाउनलोड होंगी फिल्में और टीवी सीरीज, जुड़ा नया फीचर
AajTak
Netflix ने एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर का नाम Downloads for You रखा गया है. इस फीचर के तहत कंटेंट ऑटो डाउनलोड होंगे. ऑटो डाउनलोड फीचर यूजर्स की वॉच हिस्ट्री पर आधारित होगा.
Netflix ने एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर का नाम Downloads for You रखा गया है. इस फीचर के तहत कंटेंट ऑटो डाउनलोड होंगे. ऑटो डाउनलोड फीचर यूजर्स की की पसंद पर डिपेंड करेगा. आपके लाइक के हिसाब से ये काम करेगा. गौरतलब है कि ये फीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है. यूजर डाउनलोड किए गए मूवीज या शो को पास के टीवी पर कास्ट भी कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक इस फीचर का जल्द ही iOS डिवाइस पर टेस्टिंग शुरू कर दिया जाएगा. अभी इस फीचर को यूज करने के लिए एक बार डाउनलोड टॉगल ऑन करना पड़ेगा. इस आर्टिकल को लिखे जाने तक हमें अपने एंड्रॉयड डिवाइस में ये फीचर नजर नहीं आया. हालांकि अगर आप एंड्रॉयड यूजर है और आपका डिवाइस WiFi से कनेक्टेड है तो ये फीचर जल्द आपको दिख सकता है. Downloads for You फीचर को ऐक्सेस करने के लिए डाउनलोड टैब में जाएं. वहां डाउनलोड फॉर यू टॉगल को ऑन कर दें. इसके बाद आप अपनी सुविधानुसार स्टोरेज सेलेक्ट करें.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










