
Netflix पर जल्द फ्री में खेल सकेंगे वीडियो गेम, कंपनी जारी कर सकती है नया फीचर
AajTak
Netflix अब वीडियो गेम के मार्केट में भी जल्द आ सकता है. अभी Netflix सिर्फ मूवीज और टीवी शोज ऑफर करता है लेकिन ये जल्द गेमिंग मार्केट में भी उतरना चाहता है. इसके लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने Electronic Arts और फेसबुक के पूर्व एग्जीक्यूटिव Mike Verdu को गेम डेवलपमेंट का वाइस प्रेसिडेंट बनाया है.
Netflix अब वीडियो गेम के मार्केट में भी जल्द आ सकता है. अभी Netflix सिर्फ मूवीज और टीवी शोज ऑफर करता है लेकिन ये जल्द गेमिंग मार्केट में भी उतरना चाहता है. इसके लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने Electronic Arts और फेसबुक के पूर्व एग्जीक्यूटिव Mike Verdu को गेम डेवलपमेंट का वाइस प्रेसिडेंट बनाया है. Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार Netflix अब वीडियो गेमिंग मार्केट में भी उतरना चाहता है. ये इस सेक्टर में अगले साल उतर सकता है. गेम एक नए प्रोग्रामिंग जॉनरा के साथ उतारा जा सकता है. ये डॉक्यूमेंट्री और स्टैंडअप स्पेशल्स की तरह ही होगा. इस सर्विस को शुरू में बिना किसी चार्ज के मुफ्त में दिया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार ये कदम Netflix अमेरिकी सैचुरेटेड मार्केट में और बढ़ने के लिए उठा रहा है. इसके अलावा Netflix ने अनाउंस किया है वो दो नए सर्विसेज को लॉन्च कर रहा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










