
Nepal Protest: काठमांडू में कर्फ्यू में छूट के बीच भक्तों का तांता, कुमारी देवी मंदिर पूजा करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
AajTak
Nepal Protest: इस समय नेपाल के काठमांडू का हाल बेहाल है. लेकिन कल कर्फ्यू में थोड़ी छूट के बाद कुमारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी. दरअसल, हर साल काठमांडू में इंद्र जाता उत्सव मनाया जाता है. यह त्योहार पूरे 8 दिनों के लिए मनाया जाता है.
Nepal Gen Z Protest: नेपाल में हाल ही में सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध ने पूरे देश में हलचल मचा दी है. हजारों युवा, खासकर Genz सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सरकार के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाकर प्रदर्शन किए. वहां के युवा चाहते हैं कि सरकार तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगी पाबंदी को हटाए. क्योंकि, आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह युवाओं के लिए अपनी बात दुनिया तक पहुंचाने का एक माध्यम है. इस बैन ने उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं, जिससे वहां के युवाओं में गुस्सा और निराशा साफ देखी जा रही है.
वहां की सरकार ने प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए नेपाल में कर्फ्यू लागू कर दिया. इसी बीच, काठमांडो में कल कर्फ्यू में कुछ ढील के बाद वहां के कुमारी देवी मंदिर में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. दरअसल, कर्फ्यू में ढील देने के बाद कुमारी मंदिर में इंद्र जात्रा का उत्सव मनाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
क्या है इंद्र जात्रा का उत्सव?
इंद्र जात्रा का उत्सव काठमांडू और उसके आसपास के क्षेत्रों में हर साल बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इंद्र जात्रा उत्सव में कुमारी देवी यानी जीवित देवी की उपासना की जाती है. इंद्र जात्रा का त्योहार पूरे 8 दिनों तक मनाया जाता है.
साथ ही, यह उत्सव आमतौर पर सितंबर महीने में मनाया जाता है और इसका आयोजन बारिश के देवता इंद्र की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है. मान्यता है कि इस पर्व को मनाने से अच्छी बारिश होती है, फसलें लहलहाती हैं और जीवन में समृद्धि आती है.
कौन हैं कुमारी देवी?

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











