
NEET PG, MDS छात्रों के लिए अच्छी खबर, इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तारीख बढ़ी
AajTak
मंत्रालय ने कहा, ऐसे MBBS छात्रों के लिए अच्छी खबर है जो इंटर्नशिप के कारण NEET PG 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे. ऐसे छात्रों के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 11 अगस्त 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13,000 से अधिक छात्रों को इससे फायदा होगा.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार 7 फरवरी को NEET PG 2023 और NEET MDS 2023 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. मंत्रालय ने एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने के लिए कट-ऑफ तारीख 30 जून से बढ़ाकर 11 अगस्त कर दी. इससे पहले 13 जनवरी को कट-ऑफ तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई थी. बीडीएस छात्रों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि 30 जून है.
मंत्रालय ने कहा, ऐसे MBBS छात्रों के लिए अच्छी खबर है जो डिले इंटर्नशिप के कारण NEET PG 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे. ऐसे छात्रों के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 11 अगस्त 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13,000 से अधिक छात्रों को इससे फायदा होगा.
मंत्रालय ने इंटर्नशिप के कारण राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 3000 से अधिक ऐसे बीडीएस छात्रों को भी राहत दिया है जो NEET MDS 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे. पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 30 जून 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.
इसके अनुसार जो उम्मीदवार 1 जुलाई से 11 अगस्त तक अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं और नीट-पीजी 2023 के लिए अन्य सभी मानदंडों को पूरा कर रहे हैं, वे 9 फरवरी (दोपहर 3 बजे से) से 12 फरवरी (रात 11:55 बजे तक) परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. दरअसल, कई स्टूडेंट यूनियन ने NEET PG 2023 के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से पात्रता तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था. NEET PG प्रवेश परीक्षा 5 मार्च 2023 को होगी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










