
NEET-PG परीक्षा नहीं टलेगी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉक्टरों की याचिका
AajTak
NEET PG Exam 2023: सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने एग्जाम को आगे टालने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया. जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG परीक्षा को टालने की याचिका खारिज कर दी है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने 3 मार्च को होने वाली NEET-PG 2023 परीक्षा को तीन महीने के लिए टालने से इनकार किया. कोर्ट ने डॉक्टरों की याचिका खारिज कर दी है, इसके बाद अब तय डेट पर ही एग्जाम होंगे. जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया.
बता दें कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBE) ने नीट 2023 आवेदन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और अंतिम व सेलेक्टिव एडिट विंडो भी 20 फरवरी को बंद कर दी गई थी. पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पीजी 2023 को स्थगित करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का तर्क था कि नीट पीजी परीक्षा की तारीख और काउंसलिंग प्रक्रिया के बीच बहुत अंतर है. अगर परीक्षा दो महीने भी आगे टल जाती है तो अभ्यर्थियों को तैयारी करने का अतिरिक्त समय मिल जाएगा.
इससे पहले इस मामले में अभ्यर्थियों ने तेलंगाना उच्च न्यायालय में भी एक याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था. तेलंगाना हाईकोर्ट ने कहा था कि परीक्षाओं की तारीखों को छह महीने पहले अंतिम रूप दिया गया था और इसे ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित किया जाना है. इसके बाद अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए एग्जाम को दो से तीन माह टालने की मांग रखी थी.
नीट पीजी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार इस परीक्षा के प्रवेश पत्र 27 फरवरी 2023 यानी आज जारी होने वाले हैं फिर पांच मार्च को परीक्षा और 19 मार्च को रिजल्ट आ जाएंगे. सिर्फ हाईकोर्ट ही नहीं नेशनल मेडिकल कमीशन और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी नीट 2023 पीजी परीक्षा स्थगित करने से इनकार किया जा चुका है. इसके अलावा सरकार संसद में भी परीक्षा टालने से इनकार कर चुकी है. अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा टलने के सभी कयासों पर लगभग विराम लग गया है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








