
NEET 2025: परीक्षा से पहले कोटा के मंदिरों में उमड़ी छात्रों की भीड़, सफलता की प्रार्थना करते दिखे छात्र
AajTak
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2025 आज आयोजित की जाएगी. कड़ी मेहनत और लंबी पढ़ाई से गुजरने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है. मेहनत पर यकीन तो है ही, लेकिन अब भगवान की शरण में भी छात्रों का रुझान देखने को मिल रहा है.कोटा के कोचिंग क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में आज सुबह से ही छात्रों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली. सभी भगवान से परीक्षा में सफलता की प्रार्थना करते नजर आए.
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2025 आज आयोजित की जाएगी. कड़ी मेहनत और लंबी पढ़ाई से गुजरने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है. मेहनत पर यकीन तो है ही, लेकिन अब भगवान की शरण में भी छात्रों का रुझान देखने को मिल रहा है.
कोटा के कोचिंग क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में आज सुबह से ही छात्रों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली. सभी भगवान से परीक्षा में सफलता की प्रार्थना करते नजर आए.
परीक्षा आज दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. कोटा में NEET की तैयारी कर रहे छात्र परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होने लगे हैं.
मंदिरों में दिखी भीड़
कोटा केयर्स अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं कोटा स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आसपास के 50-60 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए छात्रों को निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
परीक्षा से पहले शिक्षकों ने विद्यार्थियों पर फूल बरसाकर और आशीर्वाद देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं. मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए भीड़ बनी रही, जहां छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ भगवान से सफलता की प्रार्थना करते दिखे.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











