NEET 2021: लड़कियों के हाई हील्स-लड़कों के फुल शर्ट पर बैन, ये है NTA का ड्रेस कोड
AajTak
नीट परीक्षा केंद्र के लिए ड्रेस कोड और गाइडलाइन जारी कर दी गई है. ज्वेलरी, मेटल की चीज या कम्युनिकेशन टूल्स ले जाने की अनुमति नहीं है. परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले तलाशी ली जाएगी. इसके अलावा कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप मास्क भी जरूरी है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2021) परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित होनी है. परीक्षा कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत होगी. परीक्षा के लिए ड्रेस कोड भी जारी किया जा चुका है. परीक्षा के एडमिट कार्ड 9 सितंबर को जारी होंगे. आज सुप्रीम कोर्ट ने भी परीक्षा को लेकर कह दिया है कि परीक्षा वक्त पर होगी. आप भी अगर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको ये ड्रेस कोड जरूर पता होनी चाहिए. छात्राएं परीक्षा केंद्र पर कोई भी ज्वेलरी पहनकर नहीं जा सकती हैं. इसके अलावा कोई मेटल की चीज या कम्युनिकेशन टूल्स ले जाने की अनुमति नहीं है. परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले हर परीक्षार्थी की तलाशी ली जाएगी. कोविड प्रोटोकॉल के चलते छात्रों को फेस मास्क और ग्लव्स पहनकर आना अनिवार्य है. सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पुरुष परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि एग्जाम के दिन फुल स्लीव्स की शर्ट और लड़कियां बहुत कढ़ाई वाले आउटफिट्स, फूल, ब्रोच या बड़े बटन वाले कपड़े न पहनें. इसके अलावा हाइ हील्स के शूज-सैंडिल और बिग पॉकेट्स वाली जींस भी पहन कर सेंटर पर नहीं जाना है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










