
NEET पेपर लीक मामला: तेजस्वी के PS से पूछताछ करेगी EOU, जांच एजेंसी के तौर-तरीके से राज्य सरकार नाखुश
AajTak
इस दौरान EOU यह प्रीतम कुमार और पेपर लीक के मास्टर माइंड सिकंदर यादवेंदु के बीच का कनेक्शन जानने की कोशिश करेगा.EOU की एक टीम कल शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी. इस बीच जांच एजेंसी EOU के काम करने के तरीके से राज्य सरकार नाराज बताई जा रही है.
NEET पेपर लीक मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम यादव की भूमिका पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. NEET एग्जाम से एक दिन पहले पटना के जिस सरकारी गेस्ट हाउस में गड़बड़ी करने वाला गैंग और परीक्षार्थी ठहरे हुए थे, उसे तेजस्वी यादव के निजी सचिव (PS) प्रीतम ने बुक करवाया था. अब जांच एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) प्रीतम कुमार से पूछताछ करने जा रही है.
तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम कुमार से NH गेस्ट हाउस में बुकिंग के लिए कॉल किए जाने के मामले में यह पूछताछ होगी. इस दौरान EOU यह प्रीतम कुमार और पेपर लीक के मास्टर माइंड सिकंदर यादवेंदु के बीच का कनेक्शन जानने की कोशिश करेगा.EOU की एक टीम कल शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी.आज दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से EOU की टीम मुलाकात कर पेपर लीक से जुड़े सबूत सामने रखेगी.
यह भी पढ़ें: 'बड़े लोगों के नेटवर्क को बचाने की कोशिश...', RJD सांसद मनोज झा ने NEET मामले में साधा निशाना
EOU के काम करने के तरीके से राज्य सरकार नाराज
इस बीच जांच एजेंसी EOU के काम करने के तरीके से राज्य सरकार नाराज बताई जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने अभ्यर्थियों को जिस तरह सार्वजनिक तौर पर पूछताछ के लिए EOU हेड ऑफिस बुलाया उससे सरकार नाराज है. जांच एजेंसी के ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों का मीडिया ट्रायल होने से भी सरकार ने नाराजगी जताई है.
EOU के अधिकारियों को राज्य सरकार ने मामले के गंभीरता समझते हुए स्वतंत्र तरीके काम करने का निर्देश दिया है. अभी EOU को कई और अभ्यर्थियों से पूछताछ करनी है. संभव है की EOU अब उन्हें अपने ऑफिस बुलाने की बजाय अभ्यर्थियों के घर जाकर ही पूछताछ करेगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







