
NEET पास किए बिना भी इन फील्ड में बना सकते हैं करियर, तगड़ी होगी कमाई
AajTak
Medical Courses After 12th Without NEET: अगर आप NEET परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है. MBBS के अलावा आप मेडिकल के कई फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं.
Medical Courses After 12th Without NEET: 12वीं के बाद लाखों स्टूडेंट का सपना मेडिकल और इंजीनियरिंग करना होता है. इसके लिए हर साल लाखों स्टूडेंट NEET मेडिकल परीक्षा देते हैं, इनमें से कुछ ही बच्चों का सेलेक्शन MBBS के लिए हो पाता है.लेकिन अगर आपका सेलेक्शन MBBS के लिए नहीं होता है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है. आपको बता दें कि आप MBBS के अलावा कई ऐसे शानदार कोर्स हैं जिनमें आप अपना करियर बना सकते हैं.
1. बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) अगर आप नीट पास कर डॉक्टर नहीं बन पाते हैं तो भी आप बीएससी नर्सिंग कर मरीजों की सेवा कर सकते हैं. नर्स हेल्थकेयर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं. डॉक्टर के बाद नर्स ही मरीजों का ख्याल रखती हैं. इनका काम डॉक्टरों की मदद करना होता है.
2. बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) आज के समय में फिजियोथेरेपिस्ट एक डिमांडिंग जॉब है. ये मरीजों को किसी भी तरह के चोटों से उबरने में मदद करते हैं. इसके साथ हीं कई पैरालिसिस अटैक में फिजियोथेरेपिस्ट्स की मदद से इसका इलाज संभव हो पाता है. ये मरीजों के लिए एक खास तरह की एक्सरसाइज तैयार करते हैं और उसकी मदद से मरीज की परेशानी दूर होती है.
3. बैचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (BMLT) जब भी आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो वे आपको कई तरह के टेस्ट करने की सलाह देते हैं. जैसे-ब्लड, यूरिन और अन्य बॉडी फ्लूइड्स की जांच. ऐसे में लैब टेक्निशियन का काम रिपोर्ट तैयार करना होता है.
4. साइकोलॉजी (BA/B.Sc/M.Sc) आज के समय में साइकोलॉजिस्ट की डिमांड काफी ज्यादा है. चाहे बच्चे हो या किसी भी उम्र के लोग हर कोई वर्क लाइफ में स्ट्रेस झेल रहा है. साइकोलॉजिस्ट का काम मानसिक बीमारी जैसे-डिप्रेशन, एंग्जाइटी और बाइपोलर डिसऑर्डर का इलाज करना है. वे काउंसलिंग कर मरीजों का इलाज करते हैं.
5. इसके अलावा आप फोरेंसिक साइंस कोर्स कर मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. इसके अलावा आज के समय में 12वीं के बाद B.Pharma कोर्स की भी काफी डिमांड है. 12वीं के बाद आयुर्वेद में BAMS(Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery)कोर्स कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







