
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताए थे धनवान होने के ये 3 तरीके
AajTak
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा कहते थे कि धनवान होना एक ऐसी उपयोगिता है जो प्रत्येक मनुष्य प्राप्त करना चाहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही मायनों में धनवान कैसे बना जाता है. आइए जानते हैं कि इस बारे में नीम करोली बाबा के सिद्धांत क्या कहते हैं.
Neem Karoli Baba: उत्तराखंड के नीम करोली बाबा का नाम 20वीं सदी के महान संतों में गिना जाता है. ऐसा कहते हैं कि नीम करोली बाबा के पास दिव्य शक्तियां थीं. इसलिए लोग उन्हें बजरंगबली का अवतार भी मानते थे. नीम करोली बाबा कहते थे कि धनवान होना एक ऐसी उपयोगिता है जो प्रत्येक मनुष्य प्राप्त करना चाहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही मायनों में एक इंसान कब धनवान कहलाता है. आइए जानते हैं कि इस बारे में नीम करोली बाबा के सिद्धांत क्या कहते हैं.
धन की उपयोगिता- नीम करोली बाबा के अनुसार, यदि किसी इंसान के पास धन की प्रचुरता है तो उसे धनवान मान लेना सही नहीं है. धनवान कहलाने के लिए आपको उस धन की सही उपयोगिता के बारे में पता होना जरूरी है. ऐसे धन और धनवान का कोई लाभ नहीं जो किसी जरूरतमंद के काम न आ सके. धन का सही उपयोग करने वाले ही असल में धनवान होते हैं. हर इंसान का यह कर्तव्य बनता है कि वो अपने धन का इस्तेमाल पहले जरूरतमंदों के लिए करे.
धन का वितरण- महाराज जी कहते हैं कि अगर आप धन का वितरण नहीं करेंगे. धन के कोष को खाली नहीं करेंगे तो आप उसे भरेंगे कैसे. यदि आपने धन को जमा करके रख दिया है तो निश्चित तौर पर वो एक न एक दिन खत्म हो जाएगा. क्योंकि ईश्वर हमेशा ऐसे धनवान व्यक्तियों का चुनाव करते हैं, जिनके हृदय में गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति स्नेह रहता है.
यदि आपके मन में सहायता का भाव नहीं है. जीवन में केवल धन का संचरण करते जा रहे हैं तो समझ लीजिए आप बहुत समय तक धनवान नहीं रहेंगे. अगर आप किसी जरूरतमंद के लिए अपने धन का कोष खाली करेंगे तो ईश्वर की महिमा उसे फिर से भर देगी. धन के जिस कोष को आप खाली करना नहीं जानते हैं, उसे भरना लगभग असंभव है. इकट्ठा हुआ धन सदैव किसी के पास नहीं टिकता है. वो एक न एक दिन चला ही जाता है.
व्यवहार और ईश्वर की आस्था- नीम करोली बाबा कहते हैं कि अगर किसी इंसान के चरित्र, व्यवहार और ईश्वर की आस्था के कोष भरे हुए हैं. यदि आप इन तीनों कोषों से परिपूर्ण हैं तो आप स्वयं को कभी गरीब मत समझिए. जो धन की पूंजी आपके पास है, सही मायने में रत्न यही हैं. भौतिक रूप से नजर आने वाली चीजें रत्न नहीं हैं. ये नश्वर हैं. मनुष्य देह की तरह एक दिन इनका भी नाश हो जाना है. लेकिन आपके कर्म, भाव, भक्ति और समाज में किए कल्याण हमेशा लोगों को याद रहेंगे. ऐसे कोष कभी खाली नहीं होते हैं. ऐसे लोग ही असल में धनवान होते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










