
NDMC कर्मचारी बिजली की तार चोरी करते पकड़ाया, सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर गिरफ्तार
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में एक NDMC कर्मचारी को निर्माण स्थल से तारों की चोरी करते हुए पकड़ा गया है. इसके बाद सुरक्षा गार्डों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है. वो चोरी किए गए तारों को साइकिल पर लाद कर ले जाता था और फिर उसे छुपा देता था. बाद में आरोपी उन तारों को बेच दिया करता था.
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक कर्मचारी को बिजली के तार चोरी करने और फिर उसे छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सुधीर के रूप में हुई है, जो एनडीएमसी में कार्यरत है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 18 जनवरी को शाम 6:30 बजे एक निर्माणाधीन साइट पर काम करने वाले सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी.
इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंची. जांच के दौरान, पुलिस ने सुधीर को चोरी किए गए बिजली के तारों से भरे दो प्लास्टिक बैग साइकिल पर लादते हुए पाया. साइट इंजीनियर ने पुष्टि की कि ये तार निर्माण स्थल के थे और चोरी कर लिए गए थे.
पुलिस ने सुधीर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान सुधीर ने स्वीकार किया कि वह चोरी किए गए तारों को साइकिल पर ले जाता था ताकि किसी को उस पर संदेह न हो. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी ने इस तरीके से कई बार तार चोरी की होगी. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुधीर ने चोरी किए गए तारों को कहां और किसे बेचा है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








