
NDA को कहां गेन है, कहां कांग्रेस और बीजेपी 0 सीटों की ओर... जानिए MOTN सर्वे के 10 बड़े Takeaways
AajTak
लोकसभा चुनाव करीब आ गए हैं. उससे पहले इंडिया टुडे-सी वोटर ने देश का मिजाज जानने की कोशिश की है. मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे ने सभी 543 सीटों से सैंपल जुटाए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भारी बहुमत के साथ तीसरा बार केंद्र की सरकार में आ सकता हे. हालांकि, '400 पार' के टारगेट से काफी दूर रहने की संभावना है.
Mood of the Nation: इंडिया टुडे ग्रुप का मूड ऑफ द नेशन सर्वे सामने आ गया है. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 335 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रहा है. बीजेपी अकेले दम पर 304 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. कई राज्यों में बीजेपी एक बार फिर क्लीन स्वीप करने जा रही है. हालांकि, एनडीए को इस बार 18 सीटों का नुकसान होने की उम्मीद है. इसका सीधा लाभ इंडिया ब्लॉक को मिलने जा रहा है. इंडिया ब्लॉक के खाते में 166 सीटें जा सकतीं हैं. अन्य को 42 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस 71 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस बार 19 सीटें ज्यादा जीत रही है. क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय समेत अन्य को बाकी 168 सीटें मिलने की संभावना है.
इंडिया टुडे और सी-वोटर ने यह सर्वे डेढ़ महीने (15 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024) तक किया है. सर्वे के लिए 543 सीटों से 1,49,092 सैंपल इकट्ठे किए हैं. हमने 35 हजार लोगों से सीधे बातचीत की है. अलग-अलग तरीके से डेढ़ लाख लोगों को सर्वे में शामिल किया है, उसके बाद हम सर्वे के नतीजे पर पहुंचे हैं. आज अगर लोकसभा चुनाव हुए तो किसको कितनी सीटें मिलेंगी? इस सर्वे में पिछले कुछ हफ्तों में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और गठबंधन गणित में आए बदलाव शामिल नहीं किए गए हैं.
सर्वे के मुताबिक, दक्षिण के कई राज्यों में बीजेपी को एक भी सीट मिलते नहीं दिख रही है. यही हालात कांग्रेस की उत्तर के कई राज्यों में है. यानी उत्तर में बीजेपी और एनडीए अलायंस का दबदबा है तो साउथ के राज्यों में इंडिया ब्लॉक मजबूती के पैर जमा रहा है. जानिए सर्वे में कहां बीजेपी-कांग्रेस को बढ़त मिल रही है और कहां दोनों दलों को नुकसान होते देखा जा रहा है.
देश में लोकसभा की 543 सीटें हैं. उत्तर के राज्यों में 180, पूर्व में 153, पश्चिम में 78 और दक्षिण में 132 सीटें हैं.
यह भी पढ़ें: Mood of The Nation: 9 राज्य और 9 चौंकाने वाले फैक्टर... कांग्रेस शासित राज्यों और क्षेत्रीय क्षत्रपों के इलाकों में BJP का प्रदर्शन कैसा?
1. नॉर्थ-साउथ-ईस्ट-वेस्ट का क्या है गणित

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











