
NDA की परेड में दिखी नारी शक्ति, पहली बार पास हुईं 17 महिला कैडेट्स ने रचा इतिहास
AajTak
भारतीय सशस्त्र बलों के इतिहास में नया अध्याय लिखा गया. जब 17 महिला कैरेट्स के पहले बैच ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली. महिला कैडेट्स एनडीए की पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं. इस दौरान सभी महिला अफसरों का जोश काफी हाई दिखा. 17 महिला अफसर के साथ देश को कुल 339 नए अवसर मिले हैं.
भारतीय सशस्त्र बलों के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया जब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से 17 महिला कैडेट्स के पहले बैच ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की. इस पासिंग आउट परेड में कुल 336 नए अधिकारी सशस्त्र बलों में शामिल हुए.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2021 में महिलाओं को संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से रक्षा अकादमी में आवेदन करने की अनुमति देने के निर्देश के बाद यह ऐतिहासिक क्षण आया है. एनडीए के कमांडेंट वाइस एडमिरल गुरुचरण सिंह ने इस उपलब्धि पर कहा, 'महिला कैडेट्स ने एक मिसाल कायम की. मुझे पूरा विश्वास है कि ये सभी आने वाले समय में प्रेरणादायक नेता बनेंगे'.
148वीं पासिंग आउट परेड के दौरान पहली बार 17 महिला कैडेट्स की पहली बैच ने 148वें कोर्स – स्प्रिंग टर्म 2025 के समापन के साथ अकेडमी से पास आउट किया.
कुल 1,341 कैडेट्स की भागीदारी
महाराष्ट्र के पुणे में खड़कवासला स्थित खेतरपाल परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य परेड में कुल 1,341 कैडेट्स शामिल हुए. 336 कैडेट्स इस बार के पासिंग आउट के हिस्सा थे. ‘जी’ स्क्वाड्रन के अकादमी कैडेट कप्तान, उदयवीर सिंह नेगी ने इस परेड का का नेतृत्व किया.
मुख्य अतिथि और सम्मान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










