
NCERT की किताब में सरकार क्यों कर रही बदलाव? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खास बातचीत में दिया जवाब
AajTak
केंद्र की मोदी सरकार ने एनसीईआरटी की किताबों में इतिहास से जुड़े कुछ मूल बदलाव किए हैं. इन्हीं को लेकर आजतक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से खास बातचीत की और किताबों में किए गए बदलावों पर विस्तृत चर्चा की. शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक परिवार और एक समूह ने अपनी सुविधानुसार चीजों को दिखाने का षडयंत्र रचा. इसकी शुरुआत सबसे पहले लॉर्ड मेकॉले से हुई.
इतिहास कैसे लिखा जाता है, इतिहास कैसे पढ़ा जाता है, हमारी भावी पीढ़ी कौन-सा इतिहास जानेगी, ये तय होता है हमारी किताबों से. केंद्र की मोदी सरकार ने एनसीईआरटी की किताबों में इतिहास से जुड़े कुछ मूल बदलाव किए हैं. इन्हीं को लेकर आजतक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से खास बातचीत की और किताबों में किए गए बदलावों पर विस्तृत चर्चा की.
दरअसल, विपक्षी नेताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार हिंदू मुस्लिम पॉलिटिक्स करने के लिए और अपनी हिंदू विचारधारा को आगे ले जाने के लिए अभी तक किताबों में पढ़ाया गया 'अकबर द ग्रेट' जैसे चैप्टर्स में बदलाव किया गया है. इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक परिवार और एक समूह ने अपनी सुविधानुसार चीजों को दिखाने का षडयंत्र रचा. इसकी शुरुआत सबसे पहले लॉर्ड मेकॉले से हुई.
उन्होंने कहा कि भारत को लंबे समय तक अपनी गुलामी में रखने के लिए उन्होंने 1835 में ब्रिटिश पार्लियामेंट में कहा कि भारत को अगर लंबे समय तक गुलामी में रखना है तो भारत की शिक्षा प्रणाली को तहस नहस करना पड़ेगा. भारत के इतिहास को भुलाना पड़ेगा. इतिहास दर्पण होता है भविष्य का रास्ता निकालने के लिए. एनसीईआरटी ने इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नई किताब पब्लिकेशन में जो बदलाव किया है, उसमें बताएं कि कौन सा विषय है जो ऐतिहासिक तथ्य से परे है.
चीजों को सिर्फ एक एंगल से नहीं देखें: प्रधान
शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्या इस देश में हम लोगों को सिर्फ एक एंगल से दिखना चाहिए? भारत में अनेक सुरवीर हैं. क्या सुहेल देव जी (राजा) के बारे में भारत की शिक्षा प्रणाली में पढ़ाया जाता था? क्या बालक बाजी राउत की शहादत के बारे में पढ़ाया जाता था? क्या गुरुपुत्र दोनों साहबजादे के बारे में भारत की शिक्षा में पढ़ाया जाता था? ये कोई दृष्टिकोण है? ये कोई दृष्टिकोण नहीं ये तो भारतीयता ही है. जिन लोगों ने अभी तक भारत की शिक्षा प्रणाली को जंजीरों में जकड़ के रखा था, अभी हमको सौभाग्य मिल रहा है उसको अनुमंडल करने के लिए. हम रेखा सीमित नहीं करते हैं. हम बड़ी लकीर खीचते हैं रेखा को बड़ा बनाते है. ये बीजेपी संघ की विचारधारा नहीं ये देश का इतिहास है. वो कह रहे हैं की आपका सोर्स क्या है हम बड़ी लकीर खीचते हैं रेखा को बड़ा बनाते है.
यहां देखें पूरा इंटरव्यू-

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






