
NCB में 31 दिसंबर को खत्म हो रहा समीर वानखेड़े का कार्यकाल, एक्सटेंशन लेने के मूड में नहीं
AajTak
समीर वानखेड़े का सितंबर में कार्यकाल खत्म हो रहा था. लेकिन उन्हें दिसंबर तक चार महीने का एक्सटेंशन दिया गया था. समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की टीम ने अक्टूबर में क्रूज पर छापामारा था. इस दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है. सूत्रों का कहना है कि वानखेड़े एनसीबी में एक्सटेंशन लेने के मूड में नहीं हैं. बॉलीवुड ड्रग्स केस में कार्रवाई के बाद से समीर वानखेड़े पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. यहां तक की महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बार खुले तौर पर उनपर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. माना जा रहा है कि विवादों के चलते समीर एक्शटेंशन नहीं लेना चाहते.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











