
Nawada: तालाब से महिला व 4 बच्चों का शव बरामद, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
Zee News
Nawada Crime News: मृतका के पिता और चतरो गांव के निवासी छोटू महतो ने अपने दामाद एवं बेटी के ससुराल वालों पर उनकी पुत्री और उसके बच्चों की हत्या करने एवं शवों को जलाशय में फेंकने का आरोप लगाया गया है.
Nawada: बिहार में नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र में फुलवरिया के एक जलाशय से बुधवार को एक महिला और उसके चार बच्चों के शवों को बरामद किया गया. घटना की जानकारी देते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार बैसंत्री ने बताया कि 'इन पांचों की पहचान सिरदला थानाक्षेत्र के कसियाडीह गांव के सुनील यादव की पत्नी निर्मला देवी (32) और उनकी तीन पुत्रियों और एक पुत्र के रूप में हुई है. बच्चे आठ से बारह वर्ष के हैं.' उन्होंने बताया कि 'मृतका के पिता और चतरो गांव के निवासी छोटू महतो ने अपने दामाद एवं बेटी के ससुराल वालों पर उनकी पुत्री और उसके बच्चों की हत्या करने एवं शवों को जलाशय में फेंकने का आरोप लगाया गया है. पुलिस पांचों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










