
Nawab Malik को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका, तुरंत रिहाई की याचिका खारिज
AajTak
नवाब मलिक (Nawab Malik) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. इसमें उनकी तुरंत रिहाई की गुजारिश की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.
नवाब मलिक (Nawab Malik) को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है. बॉम्बे हॉईकोर्ट ने NCP नेता नवाब मलिक की अंतरिम याचिका खारिज कर दी है. इसमें नवाब मलिक ने कहा था कि उनको प्रवर्तन निदेशालय ने गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया था, इसको उनको तुरंत रिहा किया जाए. अब ऐसा करने से HC ने इनकार कर दिया है.
कोर्ट में जस्टिस पीबी वराले (PB Varale) और एसएम मोदक (SM Modak) की बेंच ने सुनवाई की थी. बेंच ने कहा कि कुछ विवादास्पद मुद्दे को उठाया गया है, जिनको लंबी सुनवाई में सुना जा सकता है. यह अंतरिम याचिका में नहीं हो सकता. याचिका खारिज होती है.'
यह भी पढ़ें - दाऊद, शकील, सलीम फ्रूट... नवाब मलिक के केस में अंडरवर्ल्ड से जुड़े इन किरदारों का है जिक्र
मलिक की तरफ से एडवोकेट अमित देसाई पेश हुए थे. इस मामले पर सुनवाई पहले ही पूरी हो गई थी फिर आज 11 मार्च को फैसला सुनाया गया.
क्यों हुई थी नवाब मलिक की गिरफ्तारी?
नवाब मलिक पर आरोप लगे थे कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी से प्रोपर्टी खरीदी थी. आरोप था कि प्रोपर्टी की कीमत 3.54 करोड़ रुपये थी जिसे सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा गया था. नवाब मलिक को 23 फरवरी को ईडी उनके घर से पूछताछ के लिए लेकर गई थी. करीब 8 घंटे चली पूछताछ के बाद नवाब मलिक को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. बाद में उनको स्पेशल PMLA में पेश करके रिमांड ली गई थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









