
Navjot Sidhu Resigns LIVE: सिद्धू से मिले परगट सिंह और राजा, कहा- गलतफहमियों से बिगड़े हालात, कल तक सुलझा लेंगे मसला
AajTak
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है. सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजी अपनी चिट्ठी में कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं. इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं. मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा.
Navjot Singh Sidhu: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह का बयान आया. कैप्टन अमिरंदर सिंह सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि मैंने कहा था कि वो स्थिर आदमी नहीं हैं. पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए सिद्धू फीट नहीं हैं. उन्होंने सिद्धू के समर्थन में हो रहे इस्तीफे को ड्रामा बताया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











