
NASA ने जारी किया मंगल ग्रह का फोटो, दिखा एलियन के घर का दरवाजा, देखें पॉपुलर न्यूज
AajTak
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में मंगल ग्रह के कुछ फोटोज दुनिया के सामने रखे हैं. वैसे तो मंगल ग्रह के अजीबो गरीब फोटोज अक्सर आती रहती हैं जिनको लेकर कई तरह के दावे किये जाते हैं लेकिन इस बार जो सामने आया है वो बेहद ही चौंकाने वाला है. इस नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने पत्थर में एक चौकोर रास्ता देखा जिसे देखकर ऐसा लगता है कि पत्थर को काटकर उसके अंदर रास्ता बनाया गया है. इसे देखकर लगता है कि इसके अंदर कोई एलियन या जीव रहता है. जबसे ये तस्वीर सामने आयी है तब से इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. देखें आज की पॉपुलर न्यूज.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











