
Narsingh Jayanti 2021: कब है नरसिंह जयंती? जानें, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
AajTak
नरसिंह जयंती वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है. हिंदू धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है. इस साल नरसिंह जयंती 25 मई 2021 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान नरसिंह भगवान विष्णु के चौथे अवतार माने जाते हैं. वैसे तो देश के हर कोने में भगवान नरसिंह की पूजा होती है लेकिन खासतौर पर दक्षिण भारत में भगवान नरसिंह को वैष्णव संप्रदाय के लोग संकट के समय रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजते हैं.
नरसिंह जयंती वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है. हिंदू धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है. इस साल नरसिंह जयंती 25 मई 2021 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान नरसिंह भगवान विष्णु के चौथे अवतार माने जाते हैं. वैसे तो देश के हर कोने में भगवान नरसिंह की पूजा होती है लेकिन खासतौर पर दक्षिण भारत में भगवान नरसिंह को वैष्णव संप्रदाय के लोग संकट के समय रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार: धार्मिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप से अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा हेतु आधे नर और आधे सिंह के रूप में नरसिंह अवतार लिया था. इसलिए तभी से इस दिन को भगवान नरसिंह की जयंती के रूप में बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है. भगवान नरसिंह शक्ति तथा पराक्रम के देवता माने जाते हैं. भगवान नरसिंह, श्रीहरि विष्णु के उग्र और शक्तिशाली अवतार कहे जाते हैं. इनकी पूजा-अर्चना करने से हर प्रकार के संकट से रक्षा होती है. धार्मिक ग्रथों के अनुसार, इस दिन अगर कोई व्यक्ति व्रत रखकर श्रद्धा और भक्ति से भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना करता है तो उसे सभी जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धी की प्राप्ति होती है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










