
Narendra Giri suicide note: मौत से पहले नरेंद्र गिरि ने बनाया था वीडियो, शिष्य का दावा- उसमें सुसाइड नोट वाली बात!
AajTak
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस की जांच जारी है. इस बीच कई तरह की नई बातें सामने आ रही हैं. नरेंद्र गिरि की एक शिष्य ने आजतक को बताया है कि महंत ने आत्महत्या से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया था.
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई. शुरुआती जांच में ये सुसाइड(narendra giri suicide note) का मामला बताया जा रहा है, जिसमें नरेंद्र गिरी के शिष्य आनंद गिरि को उकसाने के लिए हिरासत में लिया गया है. लेकिन अब नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़ी अन्य कई बातें सामने आ रही हैं. नरेंद्र गिरि के शिष्य निर्भय द्विवेदी का कहना है कि आत्महत्या से पहले महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट लिखने के अलावा एक वीडियो भी बनाया था. ये वीडियो (narendra giri suicide video) उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर बनाया था. निर्भय द्विवेदी के मुताबिक, इस वीडियो में महंत नरेंद्र गिरि ने विस्तार से बातें कही हैं, जो सुसाइड नोट में लिखी गई थीं. ये वीडियो अभी पुलिस के पास है. ‘बड़े-बड़े अक्षरों में लिखते थे महंत’ सुसाइड नोट को लेकर उठ रहे सवालों पर शिष्य निर्भय द्विवेदी ने आजतक से बताया कि महंत नरेंद्र गिरि बड़े-बड़े अक्षरों में लिखते थे. उनकी भाषा ज़रूर टूटी-फूटी थी, लेकिन वह लिख लेते थे. उन्होंने जो सुसाइड नोट लिखा, उसे लिफाफे में बंद किया था. गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरि का शव प्रयागराज में बाघंबरी मठ में उनके आवास पर मिला, नरेंद्र गिरि का शव फांसी से लटका हुआ था. जब पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, तो वहां पर एक सुसाइड नोट भी मिला. पुलिस के मुताबिक, ये सुसाइड नोट करीब 7 पन्नों का था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









