
Nagpur: RSS मुख्यालय के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक, 28 मार्च तक लगा प्रतिबंध
AajTak
नागपुर की संयुक्त पुलिस आयुक्त अस्वती दोर्जे के मुताबिक जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि आरएसएस मुख्यालय होटल, लॉज और कोचिंग कक्षाओं से घिरे घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है. इसके कारण आसपास से गुजरने वाले लोग तस्वीर और वीडियो लेने की कोशिश कर सकते हैं. जिससे मुख्यालय के लिए खतरा पैदा हो सकता है.
महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्याल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर 28 मार्च तक रोक लगा दी गई है. पुलिस ने मुख्यालय को 'नो-ड्रोन' क्षेत्र घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं 28 मार्च तक मुख्यालय की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी प्रतिबंधित कर दी गई है. बता दें कि आरएसएस का मुख्यालय नागपुर शहर के महल इलाके में स्थित है.
एजेंसी के मुताबिक नागपुर की संयुक्त पुलिस आयुक्त अस्वती दोर्जे के मुताबिक जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि आरएसएस मुख्यालय होटल, लॉज और कोचिंग कक्षाओं से घिरे घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है. इसके कारण आसपास से गुजरने वाले लोग तस्वीर और वीडियो लेने की कोशिश कर सकते हैं. लोग वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिससे मुख्यालय के लिए खतरा पैदा हो सकता है. इसलिए क्षेत्र में तस्वीरें, वीडियोग्राफी या ड्रोन फोटोग्राफी लेने पर रोक लगा दी गई है.
आज से लागू हो जाएगा यह नियम
पुलिस के मुताबिक आदेश का उल्लंघन करने वालों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. यह आदेश इस साल 29 जनवरी से 28 मार्च तक प्रभावी रहेगा.
RSS मुख्यालय को मिल चुकी है धमकी
बता दें कि कई मौकों पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय को धमकी मिल चुकी है. इससे पहले दिसंबर 2022 में मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. तब पुलिस ने बताया था अज्ञात शख्स ने फोन करके धमकी दी है. डीसीपी जोन III गोरख भामरे ने बताया था कि पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर 1 बजे एक फोन आया था. व्यक्ति ने महल इलाके में आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







