
My Baby Bomma... ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलिन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट
AajTak
जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलिन फर्नांडीज को एयरबस एच सीरीज हेलिकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया है. 14 फरवरी 2026 के प्रेम पत्र में उन्होंने अपने प्यार, पछतावे और समर्पण का इजहार किया. उन्होंने कानूनी परेशानियों के लिए माफी मांगी और रिश्ते की तुलना मशहूर प्रेम कहानियों से की. हेलिकॉप्टर को लग्जरी और कस्टमाइज बताया गया है. जैकलिन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर दावा किया है कि उन्होंने अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस को एयरबस का एक लग्जरी हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया है. वैलेंटाइन डे पर एक इमोशनल लव लेटर में उन्होंने अपने गहरे प्यार, पछतावे और समर्पण का जिक्र किया है. 'टू, जैकलीन फर्नांडीज' को संबोधित और 'फ्रॉम, सुकेश चंद्रशेखर' के हस्ताक्षर वाले लेटर की शुरुआत 'माय बेबी बोम्मा जैकलिन' से होती है. उन्होंने लिखा कि वह 'इन ठंडी दीवारों और लोहे की सलाखों' के कारण उनसे दूर हैं और उन्हें ऐसे याद करते हैं जैसे 'रेगिस्तान में खोया हुआ आदमी.' सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा, 'हर धड़कन आज हमारे बीच की दूरी का एहसास कराती है. कुछ भी हमारे प्यार को तोड़ नहीं सकता.'
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन को अपने कारण झेलनी पड़ी 'कानूनी परेशानियों, शर्मिंदगी और तनाव' के लिए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि वह इस सबके लिए बेहद शर्मिंदा हैं और जल्द ही सब कुछ ठीक कर 'शांति बहाल' करने का वादा किया.
'तुम सिर्फ मेरी हो' पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने बेहद अधिकारपूर्ण बातें भी लिखीं. उन्होंने कहा, 'तुम मेरी हो और हमेशा मेरी ही रहोगी.' उन्होंने अपने रिश्ते की तुलना रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा, लैला-मजनूं और एंथनी-क्लियोपेट्रा जैसी प्रेम कहानियों से की और कहा कि उनका रिश्ता महान प्रेम कथाओं जैसा है. अंत में उन्होंने लिखा, 'आई लव यू क्रेजी माय बोत्ता बोम्मा, हैप्पी वैलेंटाइन डे.'
एयरबस एच सीरीज हेलिकॉप्टर का दावा सुकेश ने दावा किया कि उन्होंने जैकलिन के लिए 'एयरबस-एच सीरीज हेलिकॉप्टर' की व्यवस्था की है. उन्होंने कहा कि यह हेलिकॉप्टर बेहद लग्जरी है और इसके अंदर-बाहर जैकलिन के नाम के अक्षर 'JF' उकेरे गए हैं. उन्होंने बताया कि यह उनके 'जेट और यॉट' से मेल खाता है और इससे वह फिल्म शूट या मुंबई के ट्रैफिक से ऊपर उड़ान भर सकेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि हेलिकॉप्टर उनके 'कड़ी मेहनत की कमाई' से खरीदा गया है, न कि किसी कथित अपराध से.
जैकलिन का नहीं आया कोई जवाब इस पत्र या कथित तोहफे पर जैकलिन फर्नांडीज की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. सुकेश पहले भी खास मौकों पर जेल से अभिनेत्री को कई पत्र भेज चुके हैं और खुद को मामलों में निर्दोष बताते रहे हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






