
Murder Mystery: पहले पिलाई चाय, फिर तार से घोंटा था गला.. 4 फीट जमीन के नीचे दफन थी कारोबारी की लाश
AajTak
रेवाड़ी शहर में दिल्ली रोड पर मौजूद स्क्रैप के एक गोदाम पर अचानक पुलिस ने रेड की. फिर पुलिस की निगरानी में गोदाम के एक कोने में खुदाई का काम शुरू किया गया. पुलिस की मौजूदगी ही ये बताने के लिए काफी थी कि ये खुदाई किसी मामूली वजह से नहीं हो रही है..
राजस्थान का एक कारोबारी अपने बिजनेस के सिलसिले में अलवर जाता है और वहां जाकर अचानक वो गायब हो जाता है. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की. उस कारोबारी को हर मुमकिन जगह तलाश किया. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. हालांकि कई बार जांच करने पर भी उसकी आखरी मोबाइल लोकेशन अलवर ही आ रही थी. अब सवाल ये था कि उसे अलवर की जमीन खा गई या आसमान निगल गया? और जब इस बात का जवाब मिला तो सब हैरान रह गए.
रेवाड़ी शहर, हरियाणा शहर में दिल्ली रोड पर मौजूद स्क्रैप के एक गोदाम पर अचानक पुलिस ने रेड की. फिर पुलिस की निगरानी में गोदाम के एक कोने में खुदाई का काम शुरू किया गया. पुलिस की मौजूदगी ही ये बताने के लिए काफी थी कि ये खुदाई किसी मामूली वजह से नहीं हो रही है, बल्कि वहां पुलिस को किसी गहरी साज़िश का अंदेशा था... और जो अंदेशा था... करीब घंटे भर की खुदाई के बाद वही हुआ. गोदाम के उस कोने से देर तक खुदाई की बाद तमीन में दफ्न एक शख्स की सड़ी गली लाश बरामद होती है. लाश बेशक अभी बरामद हुई हो, लेकिन उस लाश की पहचान पुलिस पहले ही कर चुकी थी.
लाश को लेकर सवाल गहरी खुदाई से जिस शख्स की लाश मिली, उस मरनेवाले शख्स का नाम मंगतराम अरोड़ा था, जिनकी उम्र करीब 50 साल थी और वो राजस्थान के अलवर के रहनेवाले थे. लेकिन अब सवाल ये है कि आख़िर अलवर के मंगतराम अरोड़ा अपने शहर से करीब 85 किलोमीटर दूर यहां कैसे पहुंचे? और वो भी इस हाल में इस गोदाम के अंदर ज़मीन के चार फीट नीचे? तो इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमें 6 दिन पीछे लौटना होगा.
10 अगस्त 2022, सुबह 8 बजे, अलवर राजस्थान के रहनेवाले मेटल कारोबारी मंगतराम अरोड़ा का अक्सर अपने कारोबार के सिलसिले में आस-पास के शहरों में आना-जाना लगा रहता था. बुधवार यानी दस अगस्त को भी वो अपने काम के सिलसिले में अपने घर से रेवाड़ी के लिए निकले थे. असल में रेवाड़ी के रहेनवाले एक दूसरे स्क्रैप कारोबारी अंकित भालिया से उन्हें 35 लाख रुपये लेने थे और इन्हीं 35 लाख की वसूली के लिए वो उस रोज़ सुबह-सुबह अपनी बाइक से रेवाड़ी के लिए चले थे. उन्होंने घरवालों से भी इस बात का जिक्र किया था.
पुलिस तक पहुंचा मामला लेकिन हैरानी की बात ये रही कि अपने घर से निकलने के कुछ ही देर बाद ही वो बेहद रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए. अब उनका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ हो चुका था. ऐसे में घरवालों का परेशान होना लाज़िमी था. जब देर तक इंतजार करने के बावजूद मंगतराम का कोई पता नहीं चला तो उनके घरवाले रेवाडी पहुंचे. इसके बाद उन्होंने ना सिर्फ उस कारोबारी से बात की, जिनसे मंगतराम मिलने पहुंचे थे, बल्कि उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की.
अलवर में जीरो FIR, रेवाड़ी में जांच असल में रेवाड़ी के कारोबारी अंकित भालिया ने मंगतराम के घरवालों को बताया कि 10 अगस्त की सुबह मंगतराम उनसे मिलने तो जरूर पहुंचे थे, वो उनसे 12 लाख रुपये लेकर गए भी थे. लेकिन इसके बाद वो कहां गए, किससे मिले, कैसे गायब हो गए? इसके बारे में उसे कोई खबर नहीं है. यकीनन ये बात बड़ी उलझानेवाली थी. मंगतराम के घरवालों का इल्ज़ाम है कि पहले तो उनकी इस शिकायत को पुलिस ने कोई खास तवज्जो नहीं दी, लेकिन जब अलवर में मंगतराम की गुमशुगदगी की जीरो एफआईआर दर्ज कर वहां की पुलिस ने इसे रेवाड़ी पुलिस के पास जांच के लिए भेज दिया, तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









