
Mumbai RT-PCR Test: मुंबई में कोरोना के 415 नए केस, इन देशों से आने वाले लोगों के लिए BMC ने अनिवार्य किया RT-PCR टेस्ट
ABP News
Mumbai RT-PCR Test: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान 4456 नए केस सामने आए और कोविड-19 के 4430 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए. महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.03 प्रतिशत हो गई है.
Mumbai RT-PCR Test: महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 4456 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,69,332 हो गई जबकि 183 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,37,496 पर पहुंच गई. वहीं मुंबई में कोरोना के 415 नए मामले सामने आए हैं. कोविड के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद कई देशों से मुंबई हवाई अड्डे पर आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य किया गया है. बीएमसी के मुताबिक COVID-19 के एक नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद ब्रिटेन, यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे से मुंबई हवाई अड्डे पर आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य किया गया है. वहीं महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान 4456 नए केस सामने आए और कोविड-19 के 4430 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












