
Mumbai Crime: हनीट्रैप से करोड़ों की ठगी, हाथों में चिकन ब्लड लगाकर बुजुर्ग को फंसाया
AajTak
मुंबई से एक हाई प्रोफाइल हनीट्रैप के मामले में पुलिस ने एक युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 64 साल के बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर 3.26 करोड़ रुपये ठगे थे. युवती ने रेप का आरोप लगाते हुए सुबूत के आधार पर चिकन ब्लड का इस्तेमाल किया था.
मुंबई से एक हाई प्रोफाइल हनीट्रैप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवती ने 64 साल के बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर 3.26 करोड़ रुपये ठगे. इस घटना को युवती ने बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम दिया था. युवती ने आरोप लगाया था कि कारोबारी ने फाइव स्टार होटल में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जहां बचाव के वक्त वह बुरी तरह से घायल हो गई.
पुलिस ने बताया कि मोनिका भगवान नाम की एक युवती ने 64 साल के शख्स को फाइव स्टार होटल में हनीट्रैप में फंसाकर जमकर लूटा था. आरोपी मोनिका को देव चौधरी के नाम से भी जाना जाता है, इस मामले में पुलिस ने अब चार्जशीट दाखिल की है.
ये है मामला-
दरअसल मोनिका ने कारोबारी ने फाइव स्टार होटल में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जहां बचाव के वक्त वह बुरी तरह से घायल हो गई. वहीं पुलिस ने जब इस मामले में तहकीकात की तो पता चला कि मोनिका के हाथों पर लगा खून उसका नहीं बल्कि चिकन का था. यह घटना साल 2019 में हुई थी.
हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-10 ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. इसमें मोनिका चौधरी और उसके तीन साथी अनिल चौधरी, आकाश लुबना, वजीर, सपना और ज्वैलर मनीश सोढ़ी को मुख्य आरोपी बनाया है. पुलिस ने बताया कि 3.26 करोड़ देने के बाद भी आरोपी फिर से उगाही करने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद कारोबारी ने नवंबर 2021 में पुलिस से संपर्क किया.
2017 से शुरू हुई थी ब्लैकमेलिंग

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











