
Mumbai BJP-Congress Protest: मुंबई में कांग्रेस-बीजेपी के 'प्रदर्शन खेल' में सड़कों पर लगा भारी जाम, देखें
AajTak
मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया तो BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के खिलाफ किया प्रदर्शन. प्रदर्शन की वजह से दक्षिण मुम्बई की सड़कों पर लगा भारी जाम. दरसल, पीएम नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए भाषण में महाराष्ट्र का कथित अपमान किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से राज्य भर में बीजेपी नेताओं के घर के बाहर आंदोलन और प्रदर्शन किए जा रहे हैं. दूसरी तरफ इस आंदोलन के विरोध में बीजेपी ने भी आक्रामक भूमिका अपनाई है. आज सुबह से ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाना पटोले के मुंबई स्थित लक्ष्मी निवास के बाहर प्रदर्शन शुरू किया. इस वजह से पुलिस ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की धरपकड़ शुरू की और उन्हें गाड़ियों पर बिठा कर ले गए. देखें ये रिपोर्ट.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









