
Mumbai: शिप में चल रही ड्रग्स पार्टी पर NCB का छापा, टॉप बॉलीवुड एक्टर के बेटे समेत कई हिरासत में
Zee News
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने मुंबई पोर्ट (Maubai Port) में कॉर्डेलिया क्रूज में एक प्रमुख ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है.
मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने मुंबई पोर्ट (Maubai Port) में कॉर्डेलिया क्रूज में एक प्रमुख ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है. दो अक्टूबर को हुई इस कार्रवाई में एजेंसी को जानकारी मिली थी कि मुंबई से गोवा जाने वाले एक शिप (Mumbai To Goa Cruise Trip) में ड्रग पार्टी (Drug Party) होने वाली है. इस इनपुट पर NCB के कुछ ऑफिसर पैसेंजर्स बन शिप में सवार हो गए और इस रेड की कार्रवाई को बखूबी अंजाम तक पहुंचाया.
खबरों के मुताबिक क्रूज पर सामने आए इस एपिसोड में कम से कम 10 लोगों को हिरासत में लिया गया. इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि क्रूज पर कई हाई-प्रोफाइल और सेलिब्रिटीज भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि NCB की तरफ से होने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. ये पहला मौका था जब NCB की तरफ से किसी शिप पर छापेमारी हुई. वहीं सूत्रों के मुताबिक, एक बॉलिवुट के सुपरस्टार के बेटे को भी हिरासत में लिया गया है. हालांकि, अभी यह कंफर्म नहीं है कि उसने ड्रग्स का सेवन किया था या नहीं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










