
Mumbai: शख्स ने सास से बदला लेने के लिए आजमाया अजीब तरीका, कर दिया ये काम
Zee News
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को एक शख्स ने बम लगाने की धमकी भरा ईमेल भेज दिया. ये ईमेल उसने अपनी सास के ईमेल आईडी से भेजा था. शख्स ने ऐसा अपनी सास को फंसाने और उससे बदला लेने के लिए किया.
मुंबई. महाराष्ट्र के अंबोली (Amboli) से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की हरकत आपको हैरान कर देगी. दरअसल शख्स पर बम लगाने की झूठी खबर फैलाने का आरोप लगा है. आरोपी शख्स ने अपनी सास के ईमेल से मुंबई पुलिस को बम लगाने की धमकी का ईमेल भेजा भेजा था. आरोपी ने ऐसा अपनी सास से विवाद के चलते बदला लेने के लिए किया.
जानकारी के मुताबिक अंबोली पुलिस अब प्रेम जी परमारे नाम के आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी परमारे की शादी दो साल पहले अनुराधा नाम की लड़की से हुई थी. शादी के बाद आरोपी कोई काम धंधा नहीं करता था. पति की इस बेरोजगारी के चलते पत्नी उसे छोड़कर अंबोली में अपनी मां लक्ष्मी के साथ रहने लगी. जब परमारे ने अपनी पत्नी को वापस ले जाने की कोशिश की तो उसकी सास ने ऐसा करने से रोक दिया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









