
Mumbai: कोविड से एक दिन में शहर में सात लोगों की मौत, मार्च के बाद पहली बार सिंगल डिजिट में आंकड़ा
ABP News
मुंबई में कोरोना वायरस से पिछले दो महीनों में लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई है. लेकिन अब धीरे धीरे कोविड केस कम होने के चलते एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा सिंगल डिजिट तक पहुंच गया है. मंगलवार को शहर में सात लोगों की मौत हुई है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले दो महीनों में मुंबई में मौत का ऐसा तांडव मचाया, जिसने पूरे देश को हिला दिया था. मुंबई में हर दिन हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो रही थी. राज्य सरकार के लॉकडाउन की घोषणा के बाद धीरे धीरे कोविड से मरने वालों का आंकड़ा कम होता चला गया और अब मंगलवार को पहली बार शहर में सिर्फ सात लोगों की मौत हुई है. मुंबई ने मंगलवार को कोविड 19 के चलते सात मौतों की सूचना मिली है, जो पिछले ढाई महीनों में सबसे कम मौतें मानी गई हैं. दरअसल शहर में 20 मार्च को महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत में सात मौतें दर्ज की गई थीं, जिसके बाद ये आंकड़ा लगातार बढ़ता चला गया था, लेकिन अब शहर का कुल टोल 15,006 हो गया है. वहीं मंगलवार को मुंबई में 682 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. जबकि कुल एक्टिव केस 15,000 से ज्यादा हैं. जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस की सकारात्मकता दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है. वैसे मुंबई एकमात्र ऐसा शहर है जो अपने हर रोज के आंकड़ों को वास्तविक समय में अपडेट करता है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












