
Mumbai: आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व डिप्टी कमिश्नर को 3 साल कैद की सजा
AajTak
61 वर्षीय पूर्व अधिकारी के अलावा, उनकी 51 वर्षीय पत्नी अरामोनी दास को भी दोषी ठहराया गया और उन्हें एक साल जेल की सजा सुनाई गई और 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे आयकर विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर को सीबीआई अदालत ने 3 साल कैद की सजा सुसाई है. सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एसएच ग्वालानी ने पूर्व आयकर उपायुक्त को दोषी ठहराते हुए 3 साल की साधारण कैद की सजा सुनाई और 50,000 रुपये के जुर्माने का भी आदेश दिया है.
61 वर्षीय पूर्व अधिकारी के अलावा, उनकी 51 वर्षीय पत्नी अरामोनी दास को भी दोषी ठहराया गया और उन्हें एक साल जेल की सजा सुनाई गई और 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जांच के दौरान, उन्होंने अधिकांश सबूतों के बारे में जानकारी ना होने की बात कही. अरामोनी दास ने कहा कि लॉकर में मिले आभूषण शादी के समय के हैं. नए आभूषण भी उन्हीं के थे.
पूर्व आयकर उपायुक्त की पत्नी ने कोर्ट के समक्ष कहा कि उन्हें अपनी शादी में जो पैसा मिला था, उसका इस्तेमाल असम में संपत्ति खरीदने के लिए किया गया था और उन्हें उस संपत्ति का किराया मिल रहा है. वह कुकिंग क्लास लेती थी और ऑर्डर भी लेती थी और उससे पैसे कमाती थी.
सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आयकर अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था. एफआईआर में यह आरोप लगाया गया था कि सरकारी मुलाजिम होने के नाते अधिकारी ने 1 अप्रैल, 2006 से 16 दिसंबर, 2010 तक की चेक अवधि के दौरान भ्रष्ट आचरण में लिप्त होकर अपने पद का दुरुपयोग किया था. उन्होंने 31,28,168 रुपये की अचल और चल संपत्ति अर्जित की थी. जो उनके और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर है. मगर इस संपत्ति की कीमत उनकी आय के ज्ञात और कानूनी स्रोतों से अधिक है. इस मामले में वे संतोषजनक हिसाब भी नहीं दे सके.
इस मामले में अभियोजन ने सभी 54 गवाहों से पूछताछ की और 21 गवाहों को छोड़ दिया गया. 22 गवाहों के मारे जाने की सूचना है. जबकि दो और गवाहों के लापता होने की सूचना है. सुनवाई के दौरान जब अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया तो हिरासत में नहीं थे. ना ही पहले उन्हें हिरासत में लिया गया था, लिहाजा अदालत ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा. जज ग्वालानी ने आदेश दिया कि उनके पास पाई गई 35,96,644 रुपये की आय से अधिक संपत्ति को महाराष्ट्र की राज्य सरकार जब्त कर ले.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








