
Mulayam Singh Yadav Death: सैफई पहुंचे अभिषेक-जया बच्चन, मुलायम सिंह को दी अंतिम विदाई
AajTak
मुलायम के पार्थिव शरीर को सैफई में महोत्सव मंच पर रखा गया. जहां कई राजनीति से लेकर कई बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने उन्हें आखिरी विदाई दी. जया बच्चन के साथ अमिषेक बच्चन भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार 10 अक्टूबर को निधन हो गया. 82 साल के मुलायम ने गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. मुलायम सिंह यादव सैफई के रहने वाले थे. आज उन्हें उनके गढ़ में अंतिम विदाई दी जा रही है. मुलायम सिंह यादव से बॉलीवुड के भी दिग्गजों का जुड़ाव रहा है. उन्हें श्रद्धांजलि देने जया बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन भी पहुंचे.
मुलायम को भाव भीनी श्रद्धांजलि मुलायम के पार्थिव शरीर को सैफई में महोत्सव मंच पर रखा गया. जहां कई राजनीति से लेकर कई बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने उन्हें आखिरी विदाई दी. जया बच्चन के साथ अमिषेक बच्चन भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. मुलायम को अंतिम विदाई देने मुकेश अंबानी, प्रफुल्ल पटेल, शरद पवार तक पहुंचे. इसी के साथ कई अलग-अलग पार्टियों के राजनेताओं ने इस दौरान उन्हें याद किया.
जया को राजनीति में लाने वाले मुलायम बच्चन परिवार का राजनीति और राजनेताओं से खास जुड़ाव रहा है. वहीं मुलायम सिंह यादव के साथ भी अच्छे संबंध रहे हैं. जया बच्चन लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं. वे राज्य सभा सांसद भी हैं. बीते दिन ही जया बच्चन ने मुलायम को लेकर आजतक से बात की थी. जया ने कहा था कि मुलायम सिंह जी ने उन्हें 16 साल पहले राजनीति में आने के लिए कहा था. उन्हें विश्वास था कि जया कुछ अलग कर सकती हैं. जया मानती हैं कि उनका स्नेह हमेशा उनके लिए एक जैसा ही रहा. वो उनकी बहुत इज्जत करती हैं और लोगों को भी हमेशा ऐसे करते देखा है. वो हमेशा अनुशासन से चलने की बात कहते थे.
जया बच्चन को उनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावित करता था. उनका सबसे आत्मियता से बता करना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी. उनके जाने से पार्टी खत्म नहीं होगी. क्योंकि उनका नाम हमेशा रहेगा. वो क्षेत्र के लोगों से मिलते थे. मुझे लगता है कि वह बहुत दरियादिल, दयालु, महान स्ट्रैटिजिस्ट. उन्हें कई लोगों से धोखे भी खाने पड़े थे. लेकिन फिर भी वह विनम्र रहे.
जया ने कहा वो भले ही लंबे समय से एक्टिव नहीं थे, लेकिन लोग अक्सर उनसे सलाह लेने जाते थे. जया अखिलेश यादव पर भी बात की और कहा उनको लेकर थोड़ी पक्षपाती हूं. वो चाहती हैं कि ऐसे यंग लीडर देश का प्रतिनिधित्व करें.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










