
Muharram: मुहर्रम के 8वें दिन जुलूस को रोकने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Zee News
अफसरों ने बताया कि यहां शहर के डलगेट इलाके में बड़ी तादाद में शियाओं ने जुलूस निकालने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें तितर-बितर होने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया और आगे बढ़ने की कोशिश की.
श्रीनगर: पुलिस ने मुहर्रम के 10 दिनों की शोक की मियाद के आठवें दिन मंगलवार को यहां शिया समुदाय के सदस्यों को जुलूस निकालने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. अधिकारियों ने बताया कि समुदाय के कई मेंबर्स को शहर की अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया गया. अफसरों ने बताया कि यहां शहर के डलगेट इलाके में बड़ी तादाद में शियाओं ने जुलूस निकालने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें तितर-बितर होने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया और आगे बढ़ने की कोशिश की. अफसरों ने बताया कि इसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े, हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









