
MSP पर कमेटी के सवालों को सरकार ने टाला, संयुक्त किसान मोर्चा ने लगाए आरोप
AajTak
Sanyukt kisan morcha on MSP committee: संयुक्त किसान मोर्चा का आरोप है कि सरकार एमएसपी पर गठित कमेटी में शामिल दूसरे लोगों के नाम और कमेटी का कार्यकाल कितना होगा? जैसी तमाम बातें साफ नहीं कर रही है.
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने शुक्रवार को आरोप लगाए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कमेटी के सवालों को केंद्र सरकार टाल रही है. कृषि कानूनों के खिलाफ लंबा प्रदर्शन करने वाले मोर्चा ने तब तक एमएसपी कमेटी के लिए नाम देने से मना किया है, जब तक यह साफ नहीं हो जाता कि इस कमेटी में कौन-कौन होंगे और यह कैसे काम करेगी.
आरोप है कि सरकार ने दिसंबर के महीने से समिति के गठन के लिए कोई कदम नहीं उठाया. एसकेएम ने सरकार के वादों को पूरा न करने के विरोध में 31 जनवरी को 'विश्वासघात दिवस' भी मनाया था. किसान मोर्चा के मुताबिक, उसके बाद केंद्र ने अपनी निष्क्रियता का बचाव करने के लिए आचार संहिता का बहाना दिया. हालांकि, चुनावी आचार संहिता ऐसे पूर्व-घोषित निर्णय के कार्यान्वयन पर रोक नहीं लगाती है.
SKM के अनुसार, आखिर 22 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के सदस्य युद्धवीर सिंह को कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने फोन कॉल किया, जिसमें भारत सरकार की तरफ से गठित कमेटी के लिए एसकेएम से 2 से 3 नाम मांगे गए. किसान नेताओं का कहना है कि इस मौखिक संदेश से यह कुछ साफ नहीं हुआ कि इस कमेटी में और किन्हें शामिल किया जाएगा? इसका काम (मैंडेट) और कार्यकाल क्या होगा और यह कैसे काम करेगी?
आखिकार संयुक्त किसान मोर्चा ने 24 मार्च को संजय अग्रवाल को ईमेल भेजकर ( 25 मार्च को दोपहर 12:08 बजे) इन 5 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया:
1. इस समिति का टीओआर (Terms of Reference) क्या होगा? 2. संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा और कौन से संगठन, व्यक्ति और पदाधिकारी इस समिति में शामिल होंगे? 3. समिति का अध्यक्ष कौन होगा और इसकी कार्यप्रणाली क्या होगी? 4. समिति को अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए कितना समय मिलेगा? 5. क्या समिति की सिफारिश सरकार के लिए बाध्यकारी होगी?
एसकेएम के अनुसार, यह ईमेल 30 मार्च को दोबारा भेजा गया, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला है. मोर्चा का कहना है कि एमएसपी पर कमेटी का गठन स्पष्ट और सहमत शर्तों पर किया जाना चाहिए. एसकेएम ने एक बार फिर सरकार से कमेटी की डिटेल की मांग की है. किसान संगठन का कहना है कि जब तक हम इस कमेटी के स्वरूप और कार्यसूची से पूरी तरह वाकिफ नहीं होंगे, तब तक ऐसी किसी समिति में भाग लेना सार्थक नहीं होगा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







