
MS Dhoni Captaincy: 'सब नियति है', जब कप्तानी छोड़ने के 2 साल बाद धोनी ने संभाली थी टीम इंडिया की कमान
AajTak
एमएस धोनी वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे कामयाब कप्तान हैं. धोनी ने साल 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में आखिरी बार टीम इंडिया का नेतृत्व किया था.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बार फिर एमएस धोनी की कप्तानी का जलवा देखने को मिलेगा. धोनी को रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की बागडोर सौंपी गई है. ऐसे में धोनी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ रविवार (1 मई) को होने वाले मुकाबले में सीएसके की कप्तानी करेंगे.
जनवरी 2017 में छोड़ी थी कप्तानी
यह पहली बार नहीं है कि धोनी ने किसी टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद फिर से यह जिम्मेदारी संभाली हो. धोनी ने साल 2017 की शुरुआत में भारतीय वनडे एवं टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. उस समय धोनी ने कुल 199वें वनडे इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी कर चुके थे. ऐसे में उस समय फैन्स धोनी के इस फैसले से सन्न रह गए थे.
क्लिक करें: पहले अचानक छोड़ी कप्तानी, संकट में धोनी ने फिर संभाली कमान
फिर अफगानिस्तान के खिलाफ किया नेतृत्व
फिर लगभग दो साल बाद सितंबर 2018 में धोनी को बतौर भारतीय कप्तान अपना 200वां वनडे मुकाबला खेलने को मिला. एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उस मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन को रेस्ट दिया गया था, जिसके चलते धोनी ने कप्तानी की बागडोर संभाली थी. खास बात यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वह मुकाबला टाई रहा था.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









