
MPSC Exam 2021: 72 घंटे पहले फिर रद्द हुआ एग्जाम, तीन बार हो चुका है पोस्टपोन
AajTak
MPSC Exam 2021 Postponed: राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इस बार जारी डेट्स पोस्टपोन नहीं होंगी और परीक्षा एक सप्ताह की अवधि में ही होगी. एग्जाम की नई डेट्स आज 12 मार्च को जारी की जाएंगी. राज्य के विभिन्न विभागों में 200 पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है.
MPSC Exam 2021 Postponed: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई है. आयोग ने गुरुवार 11 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर जानकारी दी कि 14 मार्च को होने वाली परीक्षा, राज्य में Covid-19 मामलों में वृद्धि के कारण स्थगित कर दी गई है. परीक्षा चौथी बार स्थगित की गई है जिसके बाद छात्रों ने पुणे में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर अपना विरोध भी दर्ज किया. Last time when it (MPSC exams) was postponed, I'd assured you it won't be further postponed when next date is declared. Today it was postponed due to COVID. I assure you that postponement isn't for 2-3 months but for few days. Exam will take place in a week's time: Maharashtra CM pic.twitter.com/a6VNQ7AGo0 MPSC परीक्षा मार्च 2019 में आयोजित की जानी थी. कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था और अगली डेट अक्टूबर 2020 में दी गई थी. हालांकि, अक्टूबर की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई और परीक्षा 14 मार्च को आयोजित करने का फैसला लिया गया. अब, परीक्षा से तीन दिन पहले फिर से परीक्षा स्थगित कर दी गई है जिसके चलते छात्र नाराज़ हैं. सरकार के फैसले की छात्रों और राजनीतिज्ञों की आलोचना की है. विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "अगर परीक्षा से 72 घंटे पहले सरकार इसे स्थगित कर देती है, तो उन हजारों छात्रों पर क्या प्रभाव पड़ेगा जो वर्षों से तैयारी कर रहे हैं? यह असंवेदनशील है."
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










