
MPPSC Success Story: तंगहाली और 5 बहनों की जिम्मेदारी ने कम उम्र में कमाना सिखाया, अब PCS क्रैक कर बने अफसर
AajTak
गिरिराज का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अगर वे बिना ध्यान भटकाए रोज़ 7-8 घंटे पढ़ाई करें, तो कुछ समय बाद वे सफलता प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही, उन्हें यह भी समझना चाहिए कि अगर पहली बार में सफलता नहीं मिलती, तो निराश नहीं होना चाहिए और मेहनत जारी रखनी चाहिए.
MPPSC ने शनिवार को राज्य सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं. इन परिणामों में एक नाम है गिरिराज परिहार का, जो वर्तमान में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं. शनिवार को घोषित हुए नतीजों में गिरिराज परिहार ने 786 अंक हासिल कर असिस्टेंट डायरेक्टर का पद प्राप्त किया है. गिरिराज के मेन्स एग्जाम में 691 और इंटरव्यू में 95 अंक आए थे.
जेल प्रहरी के रूप में की थी करियर की शुरुआत
आजतक से बात करते हुए गिरिराज परिहार ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में बतौर जेल प्रहरी की थी. इसके अगले ही साल 2017 में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की और उनकी नियुक्ति राज्य सायबर सेल में हो गई. तब से वह सायबर सेल में कार्यरत हैं.
गिरिराज ने यह भी बताया कि उनकी मां का निधन 2011 में हुआ था. वर्तमान में उनके घर पर उनके पिता और पत्नी हैं, और उनकी 5 बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. गिरिराज ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने कम उम्र में कमाना शुरू कर दिया है, इसके बाद पिता के साथ मिलकर उन्होंने 5 बहनों की शादी भी की और अब एग्जाम क्रैक कर अफसर बन गए हैं.
12वीं के बाद शुरू की नौकरी

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












